CM योगी ने किए सम्मानित- कौन है आईपीएस शैलेश पांडेय, माफिया अतीक अहमद के साम्राज्य को किया था ध्वस्त

Spread the love

खनऊ में पुलिस मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआईजी आगरा रेंज शैलेश पांडेय को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान प्रयागराज में एसएसपी रहते हुए माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दिया गया। उन्होंने 40 साल से बेखाैफ अपराध की दुनिया चला रहे अतीक अहमद के खिलाफ अभियान चलाया था। एक-एक कर उसकी 300 करोड़ की संपत्ति को जब्त कराया था। सजा दिलवाने में भी अहम भूमिका निभाई।

 

उन्होंने अपने कार्यकाल में माफिया रहे अतीक अहमद की संपत्तियों को चिह्नित कराया था। इसके बाद इन संपत्तियों को जब्त कराने की कार्रवाई की थी। इसके अलावा उन्होंने गो-तस्कर मुजफ्फर पर कार्रवाई कराई थी। उसकी 70 करोड़ की संपत्ति को जब्त कराया था। कई के खिलाफ गैंगस्टर लगाया था। माफियाओं की कमर तोड़ दी थी।

मथुरा के एसएसपी रहते हुए कल्पतरु ग्रुप की 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कराया था। उनके इन कार्यों की शासन स्तर पर सराहना हुई थी। इस पर ही उन्हें सम्मानित किया गया। डीआईजी शैलेश पांडेय सबसे पहले आगरा में सीओ लोहामंडी रहे थे। तब उन्होंने आगरा में कई गिरोह की धरपकड़ की थी।


Spread the love
और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप
  • Related Posts

    TMC दफ्तर में फांसी के फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव,पांच बार जीता था चुनाव

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबर  बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय…


    Spread the love

    अमित शाह पहुंचे उदयपुर, CM भजनलाल ने की अगवानी, आज निम्बाहेड़ा में 12 हजार करोड़ से अधिक की सौगात

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर विशेष विमान से पहुंचने पर…


    Spread the love