चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म- बर्थडे पार्टी के बाद सहकर्मियों ने की दरिंदगी, वारदात डैशकैम में कैद

Spread the love

दयपुर शहर में एक महिला मैनेजर के साथ चलती कार में कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आईटी कंपनी का सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति शामिल हैं। पुलिस ने गुरुवार को तीनों को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुखाड़िया सर्किल स्थित स्काई मेरिना अपार्टमेंट निवासी आईटी कंपनी के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया, सुखेर के हितावाला अपार्टमेंट निवासी महिला एग्जीक्यूटिव हेड के पति गौरव जाट और महिला एग्जीक्यूटिव हेड शामिल हैं।

 

एसपी योगेश गोयल ने किया मामले का खुलासा

एसपी योगेश गोयल के अनुसार, 20 दिसंबर को आईटी कंपनी के सीईओ के जन्मदिन और ईयर एंडिंग पार्टी का आयोजन शोभागपुरा स्थित एक होटल में किया गया था। पीड़िता रात करीब 9 बजे पार्टी में पहुंची थी और पार्टी देर रात 1:30 बजे तक चली। इस पार्टी में कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति मौजूद थे।

 

पीड़िता ने बताया कि पार्टी के बाद महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उन्हें आफ्टर पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। रात करीब 1:45 बजे उन्हें कार में बैठाया गया, जहां पहले से महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति और कंपनी का सीईओ मौजूद था। इसके बाद तीनों उन्हें घर छोड़ने के बहाने कार से ले गए।

 

स्मोक कराने के बाद बेसुध हुई पीड़िता

और पढ़े  भारत की समुद्री ताकत बढ़ेगी- पीएम मोदी योग दिवस पर नौसेना को सौंपेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, जानें ..

पीड़िता के अनुसार, रास्ते में उसे स्मोक कराया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि कंपनी का सीईओ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद महिला एग्जीक्यूटिव हेड समेत तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि लगातार आग्रह करने के बाद सुबह करीब 5 बजे तीनों ने उसे घर छोड़ा। होश में आने के बाद पीड़िता को अपने एक ईयररिंग, मोजे और अंतर्वस्त्र गायब मिले। उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी थे। इसके बाद उसने कार में लगे डैशकैम के ऑडियो और वीडियो फुटेज देखे, जिनमें आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड पाई गईं।

23 दिसंबर को दर्ज हुई थी एफआईआर

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 23 दिसंबर की रात सुखेर थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर उदयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत के दौरे पर आए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री…


    Spread the love

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, कैसा रहा कार्यकाल?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य…


    Spread the love