दिल्ली : नहीं रहे चौधरी अजित सिंह रालोद अध्यक्ष कोरोना से जंग हारे मेदांता में थे भर्ती

कोरोना का बढ़ता प्रकोप लगातार तबाही मचा रहा है. राष्ट्रीय लोकदल के अध्य्क्ष चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया. कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. 82 साल की उम्र में चौधरी अजित सिंह ने आखिरी सांस ली. 

बीते कई दिनों से थे संक्रमित
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता चौधरी अजित सिंह बीते कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बागपत से पूर्व सांसद थे. पंचायत चुनाव में इस बार उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था.
मंगलवार रात बिगड़ गई तबीयत
मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी भी मथुरा से सांसद रहे हैं. चौधरी अजित सिंह बीते कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे. राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई.

और पढ़े  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना: तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम?
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…