हल्द्वानी- सेल्फ से चुराए जेवरात..तिजोरी काटने में हो गए नाकाम, चोरों ने बड़े इत्मीनान से वारदात को दिया अंजाम

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर के कुसुमखेड़ा में ज्वैलर की दुकान में चोरी की वारदात को चोरों ने बड़े इत्मीनान से अंजाम दिया। उन्होंने दुकान के अंदर के 25 सेल्फ को तोड़ा और इनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण ले गए। उन्होंने दुकान के हर कोने को छान मारा और जहां जो जेवर मिला उठा लिया। इसके बाद चोरों ने यहां रखी तिजोरी को खोलने का प्रयास किया। ड्रिल से काटने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सर्राफ की हर गतिविधि थी मालूम अमूमन ज्वैलर दुकान बंद करने के बाद नकदी और आभूषण घर ले जाते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं था। चोरों को भी इस बात की पूरी जानकारी थी। तभी उन्होंने महंगे दाम लगाकर सर्राफ के बगल की ही दुकान किराये पर ले ली।

 

13 हजार की जगह साढ़े 22 हजार तय किया था किराया
कुसुमखेड़ा चौराहे के आसपास दुकानों का किराया 13 से 14 हजार रुपये प्रति माह है। नवनीत शर्मा की बगल वाली दुकान को हर हाल में हासिल करने के लिए चोरों ने 22,500 रुपये का चारा फेंक दिया। इसके झांसे में आकर गौरव ने बात तय कर ली। गिरोह के सदस्यों ने पहले यहां चाय और बाद में कपड़े की दुकान खोलने की बात गौरव से कही थी।

 

गहन प्लानिंग का हिस्सा थी शुक्रवार की रात
चोरों ने काफी प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम देने के लिए शुक्रवार की रात को चुना था। चोरी को अंजाम देने के बाद वे किराये की दुकान का शटर गिराकर चले गए थे। हल्द्वानी में शनिवार को साप्ताहिक बंदी होती है। ऐसे में किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। बाजार बंद होने के कारण चोरों को भागने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। रविवार को जब ज्वैलर ने दुकान खोली तब जाकर चोरी का पता चला।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने ज्वैलरी और बगल की दुकान से साक्ष्य एकत्र किए। जिस दुकान के जरिये ज्वैलर्स की दुकान में चोर घुसे, उसमें शराब की खाली बोतल, ड्रिल और वेल्डिंग मशीन मिली। इन सभी पर अंगुलियों के निशान टीम ने लिए। वहां मौजूद एक-एक चीज की गहनता के साथ टीम ने छानबीन की।

और पढ़े  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे: कनेक्टिविटी से कनेक्ट, डबल इंजन सरकार की वोटरों के हर पहलू से जुड़ने की कोशिश

Spread the love
  • Related Posts

    2026 उत्तराखंड बोर्ड- 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। ताजा बोर्ड 25 अप्रैल,…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह-: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the loveसीएम धामी आज श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 प्रतियोगिता के समापन समारोह पर पहुंचे। इस दौरान सेना के जवानों और…


    Spread the love