उत्तराखंड: दिव्यांग दंपती से अभद्रता-  सार्वजनिक नल से पानी लेने पर लगाई गई पाबंदी…

 

हसील के ग्राम आरा निवासी दिव्यांग दंपती ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। सार्वजनिक नल से पीने का पानी नहीं लेने दिया जा रहा है। शिकायत मिलते ही उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम आरा निवासी 75 वर्षीय दिव्यांग दल्लू दास व उनकी पत्नी सल्लो देवी तहसील मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठ गए। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल की नजर जैसे ही उन पर पड़ी तो उन्होंने दंपती से समस्या पूछी। इस पर उन्होंने बताया कि उनके परिवार को गांव के कुछ ग्रामीण लगातार परेशान कर रहे हैं।

 

वे आए दिन उनके साथ अभद्रता व मारपीट करते हैं और जान से मार देने की धमकी देते हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि लोग सार्वजनिक नल से पानी पीने व लेने पर भी पाबंदी लगा दी है। उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को मौके पर भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक चुनाव: गढ़वाल मंडल में BJP का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…