हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर से चांदी का मुकुट और नगदी साफ

Spread the love

 

हर के अतिव्यस्त नैनीताल रोड स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चांदी के मुकुट के साथ ही चांदी के आभूषण और नगदी भी चुरा ली। कालू सिद्ध मंदिर से कोतवाली हल्द्वानी महज 200 से 300 मीटर ही दूर है। मंदिर भी मुख्य मार्ग पर है जहां पूरी रात चहल-पहल रहती है। लिहाजा सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

छह दिसंबर की रात कपाट बंद कर पुजारी व सेवादार चले गए। मंदिर के व्यवस्थापक महंत निरंजन गिरी के अनुसार रात 12 बजे के करीब चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से दो किलोग्राम वजन का चांदी का मुकुट, चांदी का लोटा और कई थालियों के साथ ही 35 हजार रुपये भी चुरा लिए। मंदिर के रसोइए का सूट और उसकी नगदी भी चुराई। अगले दिन मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें चोरी करते हुए युवक का चेहरा दिखा तो तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया गया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान भी की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी, सड़क पर लेट गए पुनीत टंडन
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love