हरिद्वार- हाईवे पर जेनरेटर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, दर्दनाक हादसे में युवा खिलाड़ी सहित 3 लोगों की मौत

 

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर पर बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मशीन चलाने के लिए रखे जेनरेटर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में एक वॉलीबाल खिलाड़ी और काम कर रहे दो मजदूरोंं की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच प्रेमनगर आश्रम चौक के ऊपर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चल रहा था। इस बीच देहरादून की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार मशीन चलाने के लिए रखे जेनरेटर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार पलटते हुए काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसमें कार परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवक और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने कार चालक व वॉलीबाल खिलाड़ी अर्पित सैनी (20) निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी और मजदूर राजू राय (25) निवासी पश्चिम बंगाल को मृत घोषित कर दिया।

 

दूसरे मजदूर अनाद सिंह निवासी पश्चिम बंगाल और कार में सवार रहमान निवासी ग्राम अलीपुर बहादराबाद को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उपचार के दाैरान बृहस्पतिवार की सुबह अनाद सिंह ने भी दम तोड़ दिया, जबकि रहमान का जौलीग्रांट में उपचार चल रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई आपबीती
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…