सुअर का मीट…पत्ता गोभी और फूल गोभी खाने के साथ शरीर में पहुंचता है लार्वा, सुशीला तिवारी अस्पताल में आया मामला, पढ़ें खबर…

Spread the love

 

सुअर का मीट और कच्ची गोभी के सेवन से आपके दिमाग और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे सिस्टीसर्कोसिस बीमारी हो जाती है। सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इस तरह का मामला सामने आया है।

नेत्र रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ने डॉ. प्रतीक कौल ने बताया कि पिछले दिनों जमरानी बांध निवासी एक मरीज आंखों में अचानक धुंधलापन की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंचा था। ऑप्थाल्मोस्कोपी और अल्ट्रासाउंड करने पर उसकी आंख में ऑक्यूलर सिस्टीसर्कोसिस लार्वा मिला। उन्होंने बताया कि यह बीमारी सुअर का मीट, कच्ची गोभी खाने से होती है। मीट, गोभी में मौजूद सूक्ष्म अंडे खुली आंखों से नहीं दिखाई देते हैं। खाने के साथ अंडे आंत में पहुंचकर फूटकर खून के माध्यम से आंखों तक पहुंच जाते हैं। आंख में जमा होकर यह रेटिना को नुकसान पहुंचाने लगता है। बताया 1000 व्यक्तियों में से एक में ऐसा मामला पाया जाता है।

 

लक्षण-आंखों में लगातार दर्द या सूजन बने रहना

-हर चीज दो-दो दिखाई देना

-पलकों का नीचे झुक जाना

-अचानक धुंधला या कम दिखाई देना

 

बचने के उपाय

फल-सब्जियों को धोकर खाऐं

पूरी तरह से पका हुआ भोजन खाऐं

आंख को बार-बार छूने से बचें

छिली हुई सब्जियों को खाऐं

ऑक्यूलर सिस्टीसर्कोसिस आंख का एक परजीवी संक्रमण है जो टीनिया सोलियम (सूअर का फीताकृमि) के लार्वा के कारण होता है। इससे आंख के विभिन्न हिस्सों में सिस्ट (तरल-भरी थैली) बन जाती है जो दर्द, धुंधली दृष्टि और अंधेपन का कारण बन सकती है। इसका इलाज दवा और सर्जरी से किया जाता है। -डॉ. प्रतीक कौल, नेत्र रोग विभाग, एसटीएच

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड होगा खत्म, मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ेंगे हजारों बच्चे

Spread the love
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love