भीमताल- खाई में गिरी कार…गाजियाबाद के परिवार का सफर हुआ खून से सन्न, 2 की मौत, छह घायल

Spread the love

रामगढ़ के गागर में मंगलवार की देर रात पर्यटकों की कार के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई और छह पर्यटक घायल हो गए। कार के खाई में गिरने की सूचना पर भवाली पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

पुलिस ने नितिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद, रुचि (39) पुत्री विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद, निस्ता (14) पुत्री विखास निवासी गाजियाबाद, शामा पुत्री नितिन निवासी गाजियाबाद, कंचन (26) पत्नी नितिन निवासी गाजियाबाद, लवे (11) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद, सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद और लक्शी (12) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद सभी को खाई से बाहर निकालकर भवाली सीएचसी पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन और लक्शी को मृत घोषित कर दिया। साथ ही छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। साथ ही मृतकों के शव भवाली है। उन्होंने कहा कि सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।


Spread the love
और पढ़े  जनगणना: उत्तराखंड में कल से हिमाच्छादित क्षेत्रों में डिजिटल स्व-गणना, 1 सितंबर से घर-घर जाएंगे प्रगणक
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love