अल्मोड़ा: गंगा का कातिल कौन…3 थानों की पुलिस नहीं सुलझा पा रही है गुत्थी, 14 नवंबर को घर में हुई थी हत्या

 

 

अल्मोड़ जिले के सांगण साहू गांव में बुजुर्ग गंगा देवी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। 25 दिन बाद भी तीन थानों की पुलिस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। पुलिस कई बार खुलासे के करीब तक पहुंची। बावजूद इसके अब तक गंगा हत्याकांड मामले का आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

लमगड़ा ब्लाॅक के सांगण साहू गांव में 14 नवंबर की रात गंगा देवी (60) की घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ चुकी है। तब आरोपी बुजुर्ग महिला के गले से गलोबंद लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने हत्या के दो दिन बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। तब से हत्याकांड के मामले को सुलझाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक टीम कई बार खुलासे के भी करीब पहुंची। साक्ष्य की कमी के कारण आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

 

आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए तीन थानों की पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी हुईं हैं। हत्याकांड में कुछ सुराग मिले हैं। मजबूत साक्ष्य नहीं मिलने पर आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। प्रयास है कि जल्द से जल्द खुलासा होगा।

– देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

और पढ़े  उत्तराखंड- घबराएं नहीं... आज बजेगा भूकंप का सायरन, हर माह की 9 तारीख को किया जाएगा परीक्षण
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…