हल्द्वानी- सड़क चौड़ीकरण की जद में डीएम का बंगला

 

 

 नैनीताल रोड के चौड़ीकरण से पहले सरकारी संपत्तियों पर जेसीबी मशीन चलेगी। डीएम आवास के साथ ही नगर निगम के पार्क भी इसकी जद में आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से किए जा रहे सीमांकन में एक से 3.50 मीटर तक की जमीन खाली होनी है।

काठगोदाम नरीमन चौराहे से तीनपानी तक चौड़ीकरण कर सड़क को 24 से लेकर 30 मीटर का बनाया जाना है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का 244 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर इन दिनों राजस्व, नगर निगम, सिंचाई और लोनिवि की टीम तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क की पैमाइश कर रही है। सड़क के मध्य से 12-12 मीटर की भूमि के साथ ही नहर वाला हिस्सा इसमें शामिल किया जा रहा है। अब तक 350 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इसके तहत तहसील, तिकोनिया में जल संस्थान और ऊर्जा निगम कार्यालय के साथ ही निगम के पार्क और निजी प्रापर्टी पर निशान लगाए गए हैं।

दो टीमों को सड़कों की पैमाइश में लगाया गया है। सीमांकन का काम पूरा होने के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। – परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
चौड़ीकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सर्वे पूरा कर लिया है। चौड़ीकरण के लिए स्थान उपलब्ध होते ही काम शुरू कराया जाएगा। – कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूयूएसडीए

और पढ़े  पिथौरागढ़: छारछुम पुल पर भारतीय गांव के नाम का बोर्ड लगाने पर नेपाल में विरोध, उठाया ये सवाल
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…