देहरादून- माल्टा पार्टी.. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, बोले- पहाड़ के …

Spread the love

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माल्टा पार्टी से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, नींबू पहाड़ का पीला सोना है, लेकिन सरकार ने इसके न्यूनतम दाम सात रुपये और माल्टे के दस रुपये प्रति किलो घोषित किए हैं जो इसका अपमान है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार को नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 20 रुपये और माल्टे का 25 रुपये घोषित करना चाहिए। इससे मध्य हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण और लोगों की आर्थिकी की रक्षा होगी। उन्होंने कहा, माल्टा पार्टी का आयोजन इसलिए किया ताकि लोग गैरसैंण, मैहलचोरी व अन्य स्थानों के माल्टे का स्वाद लोग कहीं भूल ना जाएं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, कांग्रेस माल्टा व उत्तराखंड के अन्य उत्पादों का सही मूल्य जनता को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ़ हरक सिंह रावत ने कहा, पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य की संस्कृति और रीति, रिवाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरीश रावत जब मुख्यमंत्री और वह उद्यान मंत्री थे, तब सरकार ने माल्टे में प्रति किलो 15 रुपये की सब्सिड़ी दी थी। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, गरिमा दसौनी, कर्नल राम रतन नेगी (सेनि), आशा मनोरमा शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र अग्रवाल ने किया। 

गैरसैंण और लोहाघाट के माल्टे का लिया स्वाद

पूर्व सीएम हरीश रावत की माल्टा पार्टी में लोगों ने गैरसैंण व लोहाघाट सहित अन्य जगहों के माल्टे का स्वाद लिया। गडेरी के गुटके, अमरूद, कीवी और सिलबट में बनी चटनी लोगों को खूब पसंद आई।

और पढ़े  देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

माल्टा प्रतियोगिता महिला वर्ग में उर्मिला ने मारी बाजी

माल्टा प्रतियोगिता में महिला वर्ग में उर्मिला थापा पहले स्थान पर मुन्नी वैष्णवी दूसरे और स्वाती नेगी व अनिता सकलानी तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि पुरुष वर्ग में सूरज क्षेत्री सबसे अधिक 13 माल्टे खाकर पहले स्थान पर रहे। नरेंद्र नेगी नौ माल्टे खाकर दूसरे और एसपी चौहान सात माल्टे खाकर तीसरे स्थान पर रहे।

पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट बोलने का नहीं मिला मौका

पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से आयोजित माल्टा पार्टी में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, बीच में टोका-टाकी के चलते उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें मंच पर बुलाया गया, लेकिन वह मंच पर नहीं आए।

 

14 दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच

माल्टा पार्टी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को दिल्ली रैली में चलने के लिए कहा। उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस दिन दिल्ली पहुंचे।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love