कालाढूंगी: निर्माणाधीन मकान में दिनदहाड़े घुस गया तेंदुआ, लोगों में दहशत, ग्रामीणों ने जंगल की ओर भगाया

Spread the love

कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में जंगल से सटे इलाके में बाघ और तेंदुआ एक साथ दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान के अंदर घायल तेंदुआ घुस गया। यह देख भयभीत ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। वन विभाग की ओर से रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।

वार्ड नंबर एक निवासी प्राग दत्त पांडे का पड़ोस में ही मकान रहा है। वह निर्माणाधीन मकान में गाय का चारा आदि रख देते हैं। सोमवार सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान में गाय का चारा लेने पहुंचे तो वहां तेंदुआ बैठा देख डर गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और हो हल्ला कर तेंदुए को भगा दिया। रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि प्राण दत्त पांडे के घर में तेंदुआ घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात और सुबह के समय आए दिन आबादी की ओर बाघ और तेंदुए की दस्तक हो रही है। एसडीओ कामिनी आर्या ने बताया कि एहतियातन रेस्क्यू ट्रेंकुलाइज टीम को बुला लिया गया है। जंगल के समीप पिंजरा लगाकर कैमरा ट्रैप के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों की टीम की ओर से रात गश्त जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से रात के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। सभासद रोहित बुढलाकोटी ने वन विभाग से जंगल किनारे रह रहे लोगों के घर के समीप सोलर लाइट लगाने की मांग की है।

और पढ़े  देहरादून- मानसून को देखते हुए राज्य स्तरीय मॉकड्रिल, CM धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love