गर्भवती से हैवानियत:- कपड़े धोने के लिए गई थी गर्भवती, युवक ने घसीटकर शौचालय में ले जाकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

 

तहसील क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर शुक्रवार को उन्हें सार्वजनिक शौचालय में घसीटकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता छह माह की गर्भवती है। पीड़िता का आरोप है कि युवक के पिता ने उनके पति को एक लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि एक दिसंबर को क्षेत्र निवासी एक महिला तहसील में आई। उसने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ विकासनगर में रहती है। 21 नवंबर को बूढ़ी दीपावली मनाने के लिए घर आई थी। वह छह माह की गर्भवती है। 28 नवंबर को वह कपड़े धोने के लिए घर से 100 मीटर की दूरी पर पनियारा में गई। इस दौरान गांव का सवर्ण जाति का युवक पीछे से आया। उसने अपने एक हाथ से उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे हाथ से मुंह बंद कर दिया।

वह पास में स्थित शौचालय में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर वह जोर से मुंह बंद कर देता था। नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने संबंधी कार्यवाही के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।

स्याणा ने भी नहीं दिया साथ
पीड़िता का आरोप है कि वह और उनके पति ने गांव के स्याणा से कानूनी कार्रवाई के लिए मदद मांगी पर उसने भी साथ नहीं दिया। दूसरे दिन आरोपी के पिता और अन्य व्यक्ति ने उनके पति को बुलाया। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये लेकर मामले को यहीं खत्म कर दे। उन्होंने धमकी भी दी और डरा धमका कर उनके पति से एक कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।
 

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत

सवर्णों के डर से घर से नहीं निकल पाए दंपती
पीड़िता ने अपने पति को पुलिस कार्रवाई के लिए कहा, लेकिन गांव के सवर्ण जाति के लोगों के डर से वे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। गांव में उन्हें विकासनगर आने के लिए वाहन भी नहीं उपलब्ध हो पा रहा था। 29 नवंबर की रात 11:30 बजे पीड़िता और उसका पति चोरी-छिपे किसी तरह गांव से बाहर निकले। पीड़िता ने बताया कि युवक गांव का रसूखदार व्यक्ति है। उसने धमकी दी है कि वह उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देगा।

पहले भी रखता था गलत नजर
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर पहले भी गलत नजर रखता था। आते-जाते उनके साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत करता था और टिप्पणी करता था। युवक इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें, उनके पति और बच्चों को युवक से जान का खतरा है।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…