पौड़ी: उत्तराखंड का पहला GEN-Z पोस्ट ऑफिस जीबीपीआईईटी में हुआ शुरू, जानिए…

 

जिला मुख्यालय के जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी में राज्य के पहले जेन-जी डाकघर जनता को समर्पित कर दिया गया है। डाकघर में युवाओं को फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, त्वरित सेवा सहायता आदि सेवाएं भी मुहैया कराई होंगी।

जीबीपीआईईटी में स्थापित जेन-जी डाकघर का उद्घाटन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर और संस्थान निदेशक प्रोफेसर डॉ. वीके बंगा ने किया गया। पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि भारतीय डाक सेवा न केवल देश की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है, बल्कि आज भी यह जनता की जरूरतों के सबसे निकट और सबसे विश्वसनीय सेवाओं में शुमार है। उन्होंने कहा कि जेन-जी डाकघर आधुनिक तकनीकों से लेस किया गया है। जो कि पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्पर्श देता है। जिसमें आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और पारंपरिक डाक संस्कृति का सुंदर समन्वय किया गया है।

कहा कि युवाओं की सोच, कार्यशैली और उनकी रचनात्मकता को डाक सेवाओं से जोड़ना मौजूदा समय की जरूरत है। उम्मीद जताई कि जेन-जी डाकघर के माध्यम से डाक विभाग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा। जेन- जी डाकघर में माई-स्टाम्प काउंटर, पार्सल बुकिंग एवं पैकेजिंग सुविधा, पीपीएफ और आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाओं के साथ छात्रों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए साप्ताहिक व पाक्षिक परामर्श शिविर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी हैं।

अधीक्षक डाकघर दीपक शर्मा ने बताया कि जेन-जी डाकघर विशेष रूप से छात्रों के लिए कई लाभ प्रदान करेगा। छात्र किसी भी डॉक्यूमेंट की स्पीड पोस्ट पर 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकेंगे।

और पढ़े  देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…