थलीसैण: पौड़ी पुलिस ने वेदपाठी नौनिहालों के साथ आयोजित की कानूनी पाठशाला

Spread the love

 

पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र–छात्राओं को लैंगिक अपराध ,नशीले पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव,डिजिटल अरेस्ट,साइबर अपराध,ह्यूमन ट्रेफकिंग ओर नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके तहत आज थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा गीता बाल विद्यालय गीता आश्रम स्वर्गाश्रम जोंक में गीता जयंती कार्यक्रम के अवसर पर गुरुकुल के वेदपाठी छात्र/ छात्राओं के साथ साइबर सुरक्षा ओर बाल अपराध पर चर्चा की गई वही इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को लेगिंग अपराधो से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट और साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम के डिजिटल उपायों पर चर्चा करते हुए बताया की आज हमारे नौनिहालों को साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक होने की आवश्यकता है जिससे आज का नौनिहाल कल के कानूनी समझ का नागरिक बन सके,साथ ही उन्होंने नौनिहालों को मादक पदार्थों के सेवन करने से दूर रहकर अपने सुनहरे भविष्य के लक्ष्य पर ध्यान देने पर जोर दिया , इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने आचार्य शिक्षकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता पुस्तिका भी भेंट की गई जिसके संबंध में स्कूल व्यवस्थापन से आग्रह किया गया की उक्त जागरूकता पुस्तिका से भी समय समय पर छात्र छात्राओं को अध्यापन करवा कर जन जागरूक किया जाय। वहीं पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूकता पापलेट भी वितरित किए गए तथा स्कूली बच्चों को बताया गया है की वह उक्त पापलेट को व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें, जिससे साइबर अपराध,बच्चो में लेगिंग ओर महिला अपराध पर प्रभावी अंकुश लग सके, गीता बाल विद्यालय के संरक्षक प्रोफेसर डॉ0दीपक गुप्ता के
द्वारा वेदपाठी छात्र छात्राओं के साथ की गई कानूनी चर्चा को प्रासंगिक बताते हुए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम में आचार्य शिक्षक गण में सुभाष डोभाल,राजीव लोचन ,सतीश डोभाल,आशा रावत ओर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विनोद जुगलान,भानु मित्र शर्मा तथा व0उप निरी0 प्रकाश पोखरियाल,अपर उप निरी0 राहुल ठाकुर ओर सुनील राठी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुभाष डोभाल के द्वारा किया गया।

और पढ़े  हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love