Marriage Postponed: मंधाना और पलाश की अचानक टली शादी, पिता की सेहत बनी वजह…

 

 

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टल गई है। इसकी जानकारी भारतीय महिला टीम की उपकप्तान के मैनेजर ने रविवार को दी। मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने मीडिया से कहा, आज सुबह जब वह (स्मृति के पिता) नाश्ता कर रहे थे, उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। थोड़ी देर हमने इंतजार किया कि वह ठीक हो जाएं, लेकिन स्थिति थोड़ी बिगड़ रही थी। हमने इसके बाद जोखिम नहीं लिया और फटाफट एंबुलेंस को बुलाया और उनको अस्पताल ले गए। अभी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मंधाना अपने पिता के काफी करीब हैं तो उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते, तब तक के लिए आज होने वाली शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाला जाएगा।

चिकित्सकों की निगरानी में मंधाना के पिता
मंधाना की पिता की सेहत पर तुहिन ने कहा, अभी वह निगरानी में हैं। डॉक्टर ने बोला है कि उन्हें अभी अस्पताल में ही रहना होगा। हम सभी अभी सदमे में हैं। हम सभी चाहते हैं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। मंधाना बहुत स्पष्ट हैं कि पहले वह अपने पिता को ठीक होते देखेंगी और फिर शादी करेंगी। फिलहाल शादी अनिश्चिकाल के लिए टाल दी गई है। मैं गुजारिश करूंगा कि सभी मंधाना की निजता का ध्यान रखें।

 

 

और पढ़े  बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव, मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…