Jet Crashed UPDATE: विंग कमांडर नमन 16 साल से दे रहे थे सेवाएं, एयर शो का था अंतिम दिन

Spread the love

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस दुबई के एयर शो में हवाई करतब दिखाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट नमन स्याल की मौत हो गई। विंग कमांडर नमन कांगड़ा जिले के नगरोटा बंगवा के पटियालकड़ गांव (वार्ड नंबर सात)  के रहने वाले थे। उनकी पत्नी अफसाना भी वायुसेना में पायलट हैं। उनकी 10 साल की बेटी है। नमन स्याल की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। पायलट की माैत से पैतृक गांव में शोक की लहर दाैड़ गई है। परिजन बेसुध हैं।

 

मंगलवार तक पहुंच सकती है पार्थिव देह
नमन स्याल (37) पुत्र जगन्नाथ वर्तमान में कोयंबटूर में तैनात थे। छह दिन से दुबई में आयोजित एक एयर शो में भाग ले रहे थे। इस दुखद समाचार से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। नमन स्याल के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगन्नाथ से अमर उजाला की बातचीत में बताया कि नमन भारतीय वायुसेना में गत 16 साल से अपने सेवाएं दे रहे थे। मौजूदा समय में वह कोयंबटूर में सेवारत थे। उन्होंने बताया कि नमन की पत्नी भी भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं और बतौर ग्राउंड ऑफिसर सेवाएं दे रही हैं। पिता ने बताया कि नमन गत 6 दिन से दुबई में एयर शो में भाग ले रहे थे और शुक्रवार को शो का अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि दुबई में औपचारिकताएं पूरी करके नमन की पार्थिव देह  सोमवार या मंगलवार को पहुंचने की संभावना है।

 

जानिए क्या बोले गांव के लोग
उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही उनके घर में शोक की लहर फैल गई और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। नमन स्याल की 10 साल की एक बेटी है। नमन की पार्थिव देह औपचारिताओं के बाद कांगड़ा स्थित उनके घर पहुंचने की संभावना है।  पटियालकर गांव के रहने वाले और पड़ोसी लेखराज ने कहा कि नमन हमारे गांव का बेटा था। वह एक बहुत अच्छी पोस्ट पर विंग कमांडर था। उनकी माैत से पूरा गांव दुखी है।  पटियालकर गांव के पूर्व प्रधान, शशि धीमान ने कहा कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक चेन्नई पहुंचेगा। अंतिम संस्कार पटियालकर गांव में होगा।

और पढ़े  बड़ा दावा: अमेरिका-इस्राइल हमले का डर? चिट्ठियों के जरिए ईरानी शासन से संपर्क कर रहे सुप्रीम लीडर

 

दो-तीन चक्कर लगाए, तभी हादसा हो गया
उधर, वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के गठन का आदेश दिया है। दुबई एयर शो के आखिरी दिन शुक्रवार को यह हादसा स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर बाद 2:10 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार उठता दिखा। परिवार के साथ एयर शो देखने पहुंचे जिग्नेश वारिया ने बताया कि युद्धक विमान ने करीब आठ-नौ मिनट उड़ान भरी थी। उसने दो-तीन चक्कर लगाए, तभी हादसा हो गया। तेजस उस दौरान कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गया।  दुबई एयर शो में तेजस विमान एरोवै डिस्प्ले के दौरान गोता लगाते हुए जब आने लगा, तो दर्शक हतप्रभ रह गए। विमान गिरता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात की अग्निशमन और आपात टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और स्थिति को संभाला। हादसे के करीब दो घंटे बाद एयर शो फिर से शुरू किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    धर्मसंकट में ‘आप’: केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ BJP ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा

    Spread the love

    Spread the love24 अप्रैल 2026 भारतीय राजनीति में बड़े उलटफेर के तौर पर दर्ज हो गया है। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के एक साथ इस्तीफा देकर भारतीय…


    Spread the love

    इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पहने भारतीय झुमके, इस्टा पर शेयर की सेल्फी, अबतक आए 4.23 लाख लाइक्स

    Spread the love

    Spread the loveइटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि…


    Spread the love