Spread the love

Fire:

ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट स्थित सांसदों के फ्लैट्स में आग, तीन लोग बचाए गए, दमकल की गाड़ियां मौके पर

 

ई दिल्ली इलाके के विशंभर दास रोड स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई, यहां पर सांसदों के आवास हैं। आग पार्किंग में रखे कबाड़ में लगी जो सातवीं आठवीं मंजिल तक पहुंच गई, फिलहाल तीन लोगों के आग में झुलसने का पता चला है और तीन लोगों को ही बचाने की बात कही जा रही है। बचाव दल और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में सीपीडब्ल्यूडी के पार्किंग एरिया में कूड़ा पड़ा था, उसमें ही पहले आग लगी थी। इसके बाद आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ऊपर की 6 मंजिलों पर स्थित फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि शुरुआती 3 मंजिल में सर्वेंट क्वार्टर हैं उसके बाद एमपी रहते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब आधा घंटा देरी से आई थीं। फ्लैट्स में आग बुझाने का जो सिस्टम लगा हुआ है वह बिल्कुल काम नहीं कर रहा था, उसमें बिल्कुल भी पानी नहीं था। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

 

दमकल विभाग की ओर से कही गई यह बात
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एडीओ भूपेंद्र ने कहा, ‘दोपहर 1.22 बजे हमें पंडित पंत मार्ग के पास स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। चूंकि यह एक ऊंची इमारत है इसलिए हमने तुरंत टीटीएल सहित 14 गाड़ियां भेजीं। अभी तक ज़्यादातर नुकसान स्टिल्ट फ़्लोर पर हुआ है और ऊपरी मंज़िलें बाहरी रूप से क्षतिग्रस्त हैं। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन हमारा काम अभी भी जारी है, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’

और पढ़े  दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

स्थानीय निवासी ने बयां की पीड़ा
ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के निवासी विनोद ने कहा ‘मेरा कुत्ता अंदर फंस गया था। मेरी बेटी की शादी कुछ ही महीनों में होने वाली है और जो भी गहने, सोना और कपड़े हमने खरीदे थे, वे भी अंदर हैं। मेरी पत्नी और मेरा एक बच्चा भी झुलस गया। वे अस्पताल में हैं। हमें नहीं पता कि आग कैसे लगी। मेरा घर तीसरी मंजिल पर है।’


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में आईएसआई जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: दोनों रेकी करते, सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे, जासूस पति-पत्नी पकड़े

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मो. साहिल और समीरा नामक…


    Spread the love

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love