हरिद्वार पहुंचे पूर्व जस्टिस ध्यानी, किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

 

पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी ने सोमवार को हरिद्वार के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद प्रबंधन के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा एसआईटी के सदस्यों ने भी जस्टिस ध्यानी से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ अब तक की जांच की प्रगति को भी साझा किया।

पिछले सप्ताह पेपर लीक मामले में जांच के लिए एसपी देहात देहरादून जया बलोनी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की जांच की निगरानी के लिए पूर्व जस्टिस बीएस वर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी। जस्टिस वर्मा ने खुद को इस जांच से अलग करने की घोषणा की तो पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी को एकल सदस्यीय आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद अब वह मंगलवार को सबसे पहले हरिद्वार के बहादरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जस्टिस ध्यानी वहां करीब दो घंटे रहे। उन्होंने खालिद के आने जाने वाले रास्तों का भी मुआयना किया और कक्ष का भी।
जस्टिस ध्यानी ने इस दौरान वहां मौजूद कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बात की। देहरादून लौटने पर उन्होंने एसआईटी के सदस्यों से मुलाकात की। एसआईटी प्रभारी ने उन्हें इस मुलाकात के दौरान अब तक की जांच की जानकारी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर चुके हैं। वर्तमान में शासन में इस संस्तुति को केंद्र को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे केंद्र को प्रेषित किया जाएगा।
और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…