अयोध्या: CM योगी ने देखी परकोटे में उकेरी जा रही रामकथा

 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। परकोटे में उकेरी जा रही रामकथा के भी दर्शन किए।

राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने उनका अभिनंदन किया। सीएम ने दर्शन-पूजन के बाद निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी मंदिर में महंत हेमंत दास ने उन्हें हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। इससे पहले वे हवाई जहाज से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचे। पहले उन्हें रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन अंतिम क्षणों में उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया।

 

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी का सितंबर महीने में पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह नौ जुलाई को पौधरोपण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर यहां आए थे।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…