अमेरिका- लुइसियाना में घरेलू कलह के चलते हुई गोलीबारी, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत

मेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

 

घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र एक वर्ष से लेकर लगभग 14 वर्ष तक बताई गई है।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी ने मौके से भागते समय एक कार चोरी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को घरेलू विवाद का परिणाम बताया गया है।

फिलहाल श्रेवपोर्ट पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और गोलीबारी की वजह जानने का प्रयास कर रही है। घटना की भयावहता को बताते हुए पुलिस ने कहा कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। एसोसिएटेड प्रेस और यूएसए टुडे द्वारा नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाए गए डाटाबेस के अनुसार, जनवरी 2024 में शिकागो के उपनगर में हुई घटना के बाद यह अमेरिका की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी है, जिसमें आठ लोगों की जान गई थी।

घटना स्थल के बाहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांच अधिकारी भी स्तब्ध नजर आए और उन्होंने समुदाय से धैर्य बनाए रखने तथा प्रार्थना करने की अपील की। श्रेवपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं, दिल दहल गया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि ऐसी घटना कैसे हो सकती है।’

और पढ़े  रूस-यूक्रेन जंग: व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत, क्या खत्म होगी जंग?

श्रेवपोर्ट लुइसियाना के उत्तर-पश्चिमी में स्थित शहर है, जिसकी आबादी करीब 1.8 लाख है। इस शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने इसे बेहद दुखद और शायद अब तक की सबसे त्रासद घटना बताया। उन्होंने कहा, ‘यह एक भयावह सुबह है।’ राज्य पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित कोई भी फोटो, वीडियो या जानकारी उनके साथ साझा करें।

  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…