79वें स्वतंत्रता दिवस- करीब 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार,पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार

 

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाओं और अवसरों की घोषणा की।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात का एलान किया। उन्होंने कहा कि भारत के मैक्रो इंडिकेटर्स मजबूत हैं और वैश्विक रेटिंग एजेंसियां हमारी अर्थव्यवस्था पर विश्वास जता रही हैं। इसका लाभ किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग तक पहुंचाने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। नए सेक्टरों में युवाओं के लिए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की गई है।

 

युवाओं और कंपनियों को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये की सहायता राशि सरकार देगी। जो कंपनियां अधिक रोजगार उपलब्ध कराएंगी, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह महत्वाकांक्षी योजना लगभग 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी, जिससे देश की रोजगार व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी।

कैसे मिलेगा इसका लाभ

इस योजना का लाभ केवल पहली बार नौकरी शुरू करने वाले और EPFO में रजिस्टर्ड कर्मचारियों को मिलेगा। इसके तहत कुल 15,000 रुपये दो किश्तों में ट्रांसफर किए जाएंगे। योजना का लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक है। इससे ज्यादा सैलरी वाले कर्मचारी इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे।

भुगतान की प्रक्रिया इस प्रकार है: पहली किश्त नौकरी करने के 6 महीने बाद दी जाएगी, जबकि दूसरी किश्त नौकरी करने के 12 महीने पूरे होने और फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम को पूरा करने के बाद जारी की जाएगी।

और पढ़े  दिल्ली: हिन्दू कॉलेज में दाखिले की कथित धांधली का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा, वहां से शिक्षा मंत्रालय
  • Related Posts

    विपक्ष के मार्च पर BJP का पलटवार, कहा- इंडिया ब्लॉक की महारैली फ्लॉप रही,40% जगह खाली थी

    दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रैली में भीड़ जुटाने…

    रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी…