Terrorist: बड़ा दावा- पंजाब में 14 धमाकों का मास्टरमाइंड आतंकी अमेरिका में पकड़ा गया

Spread the love

 

मेरिका में रहने वाले आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग ने पकड़ लिया है। वह पिछले छह महीनों में पंजाब में 14 आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है। आतंकी भारत के सबसे वांछित आतंकियों में से एक है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। वह अभी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट) की हिरासत में है। सूत्रों के मुताबिक, हैप्पी पासिया ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर आतंकी हमलों को अंजाम दिया। हैप्पी पासिया ने पंजाब के पुलिस प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमले किए और सोशल मीडिया पर उनकी जिम्मेदारी ली।

 

 

किन-किन वारदातों में शामिल था आतंकी
1. 23 नवंबर, 2024: अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर करीब 1.5 किलोग्राम वजनी आईडी लगाया गया। गनीमत रही कि विस्फोट होने से पहले ही उसे बरामद कर लिया गया।

2. 29 नवंबर, 2024: अमृतसर के गुरबख्श नगर में रात करीब 11 बजे पुलिस चेकपोस्ट के पास विस्फोट।

3. 2 दिसंबर, 2024: नवांशहर में अंसार पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला हुआ। हालांकि, ग्रेनेड विस्फोट नहीं हुआ। बाद में उसे निष्क्रिय कर दिया गया।

4. 4 दिसंबर, 2024: अमृतसर के मजीठा पुलिस स्टेशन पर एक बड़े ग्रेनेड विस्फोट में खिड़कियां टूट गईं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

5. 13 दिसंबर, 2024: बटाला में घनिया के बांगर पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास कथित तौर पर ग्रेनेड फेंका गया। हालांकि, यह विस्फोट नहीं हुआ।

6. 17 दिसंबर, 2024: सुबह करीब 3:15 बजे अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के घरों को नुकसान पहुंचा। बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े जर्मन गैंगस्टर जीवन फौजी ने हमले की जिम्मेदारी ली।

और पढ़े  ईरान की अमेरिका को दो-टूक: रवैया बदलो तभी खुलेगा होर्मुज, पड़ोसी देशों को दी धमकी, क्या-क्या कहा?

7. 18 दिसंबर, 2024: गुरदासपुर के कलानौर में बख्शीवाला पुलिस चेक पोस्ट को निशाना बनाकर ग्रेनेड विस्फोट किया गया।

8. 20 दिसंबर, 2024: गुरदासपुर के कलानौर में वडाला बांगर पुलिस चेक पोस्ट पर एक और ग्रेनेड विस्फोट हुआ।

9. 9 जनवरी, 2025: अमृतसर के गुमटाला पुलिस पोस्ट के बाहर रात करीब 8.45 बजे विस्फोट हुआ। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि एक कार का रेडिएटर फट गया था, लेकिन हैप्पी पासिया ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह एक फर्जी मुठभेड़ में अपने दो साथियों की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था।

10. 3 फरवरी, 2025: अमृतसर में फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी की बाउंड्री वॉल के बाहर धमाका हुआ।

11. 14 फरवरी, 2025: गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में एक पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाकर कम तीव्रता वाला धमाका किया गया।

12. 15 मार्च 2025: अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास बाइक सवार दो लोगों ने ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को मार गिराया।

13. भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला।

14. 16 अप्रैल, 2025: पंजाब में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड हमला।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love