साजिश: रेलवे लाइन पर मिला लकड़ी का टुकड़ा, साजिश की आशंका..जांच में जुटीं एजेंसियां

 

हीमाबाद में दिलावरनगर के पास अराजकतत्वों ने ट्रेन की पटरी पर लकड़ी का गुटका रख दिया। गाड़ी संख्या 05577 यूपी लोको से लकड़ी का गुटका टकरा गया। बुधवार को स्टेशन मास्टर रहीमाबाद ने आरपीएफ को मामले की सूचना दी। आरपीएफ की ओर से रहीमाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

आरपीएफ में तैनात राजेश रंजन के मुताबिक जानकारी मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां ट्रेन की पटरी के उत्तर दिशा में दोनों लाइनों के बीच एक लकड़ी का सूखा तना रखा था। इसकी लंबाई करीब ढाई फीट एवं मोटाई लगभग छह इंच थी। यही नहीं आम के पेड़ की हरी डालियां एवं एक नारंगी रंग का कपड़ा भी रखा था, जिस पर राम नाम छपा था।

टीम ने डीएन लाइन चेक किया तो कुछ दूरी पर आम की और लकड़ियां भी रखी हुई मिलीं। टीम ने फौरन सारी लकड़ियों को हटाया। इसके बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। आरोप है कि रेलवे लाइन पर लकड़ी के तने को गाड़ी संख्या-05577 के लोको पायलट ने हटा दिया अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था।

उधर, लकड़ियों को हटाने के दौरान सभी ट्रेनों को रोक दिया गया था। काफी देर तक बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसकी वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जानकारी खुफिया एजेंसियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...

पुराने मामले में लग गई फाइनल रिपोर्ट
इसके पहले भी दिलावर नगर में ट्रेन की पटरियों पर लकड़ी का तना रखा गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। यही नहीं, एटीएस समेत कई एजेंसियों ने प्रकरण की जांच की थी। तब माना जा रहा था कि किसी ने ट्रेन पलटाने की साजिश रची है। हालांकि विवेचना के बाद मलिहाबाद पुलिस ने उस प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

 

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…