हल्द्वानी:

लाखों का बिजली बिल जारी होने पर जेई समेत दो को नोटिस, जानिये क्या बोले एसई?

 

हल्द्वानी के वार्ड-43 में बिजली उपभोक्ता का 46 लाख रुपये का बिल जारी होने के मामले में देहरादून तक खलबली मची है। मामले में लापरवाही उजागर होने पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता ने विभागीय जेई और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर का मार्च महीने का बिल 46,60,000 रुपये आया है। इससे गृहस्वामी काफी परेशान हो गए। शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि हंसा दत्त जोशी का आठ अप्रैल को बिल जारी हुआ, शिकायत मिलने पर नौ अप्रैल को एमआरआई कराई गई। इसमें खुलासा हुआ कि उनके पुराने मीटर में डिस्पले खराबी के कारण पहली वाली डिजिट शून्य के बजाय सात दर्शा रही थी।

उनकी मार्च महीने में मात्र 339 यूनिट बिजली खर्च हुई थी, नंबर गलत दर्शाने से यह यूनिट सात लाख हो गई। इसी के हिसाब से बिल जनरेट हुआ। स्मार्ट मीटर 24 मार्च को लगा था। इसके बाद की रीडिंग जांची गई तो 26 मार्च से एक अप्रैल तक का यूनिट खर्च क्रमश: 4.28 यूनिट, 5.11 यूनिट, 4.71, 4.19, 3.06, 2.85 व 3.96 यूनिट मिला। 46 लाख रुपये का बिल जारी होने की वजह पुराने बिलों का मिलान नहीं किया गया। इसे लापरवाही मानते हुए मीटर लगाने वाली कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक और यूपीसीएल के संबंधित अवर अभियंता को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है।

और पढ़े  अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…