हरिद्वार: महिलाओं पर उत्पीड़न हुआ तो महिला आयोग बना तो पुरुषों के उत्पीड़न पर कब बनेगा पुरुष आयोग,साध्वी प्राची ने केंद्र से की मांग, कहा- महिलाएं भी कर रहीं अधिकारों का दुरुपयोग

 

 

साध्वी प्राची ने पुरुष आयोग बनाने की मांग की है। सोमवार को हरिद्वार स्थित आश्रम में पहुंची साध्वी ने कहा कि जब महिलाओं पर उत्पीड़न हुआ तो आयोग बना, लेकिन अब महिलाएं तमाम मामलों में कानून से मिले अधिकारों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे पीड़ित होकर कई पुरुषों ने आत्महत्या कर ली। इसे हत्या की श्रेणी में लिया जाना चाहिए।

साध्वी प्राची ने न्याय प्रक्रिया की जटिलताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई मामले जो उजागर होते हैं उनका तत्काल निर्णय आता है, लेकिन कई मामले हैं जो बेटियों के संपत्ति के अधिकार से जुड़े हैं, उनके वंशज पुश्तैनी मुकदमा लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गलत तरीके से कानूनन मिले अधिकार का दुरुपयोग रोकना होगा।

साध्वी प्राची ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पुरुषों के उत्पीड़न के मामलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संरक्षण भी मिला, लेकिन अब जिस तरह देश भर के अलग-अलग इलाकों से कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें पुरुषों का उत्पीड़न और हत्याएं हो रही हैं इस पर रोकथाम की आवश्यकता है।

और पढ़े  देहरादून: स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…