हरियाणा सरकार में कार्यरत डॉ. शिल्पा चावला को “भारत श्री राष्ट्रीय पुरस्कार” से नवाजा गया !

 

हरियाणा सरकार में कार्यरत डॉ. शिल्पा चावला को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “भारत श्री राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान अखिल भारतीय चिकित्सक संघ, इंडिया द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में गत दिवसआयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि
डॉ. शिल्पा चावला ने समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से चिकित्सा जगत में एक अलग पहचान बनाई है। उनके योगदान को सम्मान प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें
पूर्व सांसद, केंद्रीय खेल मंत्री एवं उपाध्यक्ष, गांधी स्मृति श्री विजय गोयल
आयुक्त, आयकर विभाग श्रीमती अनीता गुप्ता ,
महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल पी.के. मिश्रा
ऑफिसर इंचार्ज, NIH नरेला
-श्री योगेश (कुलपति, सोशल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली विशेष तौर पर शरीक हुए।
बता दे कि डॉ. शिल्पा चावला एक अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सक है ।
डॉ. शिल्पा चावला *वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, पोषण विशेषज्ञ और अस्पताल प्रशासन विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 21 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा विधाओं का अध्ययन किया है और वे रोगों के इलाज के लिए समग्र (Holistic) दृष्टिकोण अपनाती हैं।
उनकी शैक्षिक योग्यताएँ भी खास है।
डॉक्टर शिल्पा चावला
BHMS (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) है ।
वह पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) है । उन्होंने अस्पताल प्रशासन में MBA भी किया है।
( MBA in Hospital Administration)
फेलोशिप इन क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी (यूके) – Fellowship in Clinical Cosmetology (UK) भी डॉक्टर चावला की योग्यता को प्रमाणित करती है।
उनकी चिकित्सा विशेषज्ञता
डॉ. शिल्पा ऑटोइम्यून बीमारियों, त्वचा रोगों और पुरानी बीमारियों के उपचार में विशेषज्ञ हैं। वे केवल दवाइयों पर निर्भर न रहकर होम्योपैथी, जीवनशैली में बदलाव, पोषण और फंक्शनल मेडिसिन* के माध्यम से समग्र मतलब पर्याप्त चिकित्सा प्रदान करती हैं।
उनका उद्देश्य केवल लक्षणों को दबाना नहीं, **बल्कि बीमारियों की जड़ को खत्म करना है, इसी से मरीजों को दीर्घकालिक लाभ मिलता है। नवीनतम चिकित्सा दृष्टिकोण और प्रभावी परिणामों के कारण वे अपने क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुकी हैं।
डॉ. शिल्पा चावला अपने ज़ीरकपुर, पंजाब में
“Dr. Chawla’s Homoeo Care” नाम से स्वयं का क्लिनिक भी चलाती हैं, जहां वे होम्योपैथी और पोषण आधारित उपचार प्रदान करती हैं।
सम्मान समारोह अवसर पर, खुशी जाहिर करते हुए कहा, *कि यह पुरस्कार मेरे लिए एक प्रेरणा है, और मैं हमेशा अपने चिकित्सा कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहूंगी।
इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने पर चिकित्सा जगत और उनके सहयोगियों में हर्ष और उल्लास से देखने को मिला है।

और पढ़े  फ्रांस में 'बिस्मिल्लाह, से ले तेनब्र' नारे पर विवाद: मुस्लिम प्रवासियों पर बहस, आरोपों पर मैक्रों का पलटवार

 

  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…