2025 जनवरी महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें लिस्ट

Spread the love

 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अगर आप बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्य अगले जनवरी महीने में कराने जा रहे हैं, तो आपको अगले साल जनवरी महीने में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। अगले साल जनवरी के महीने में नया साल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस आदि कई महत्वपूर्ण इवेंट आ रहे हैं। इन खास मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। अगले साल जनवरी महीने में किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे? इस बारे में अगर आपको पता नहीं है, तो बैंकिंग से जुड़े कार्य कराने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में आप छुट्टियों के दिन भी बैंकिंग से जुड़े कई काम ऑनलाइन करा सकते हैं।

  • 1 जनवरी 2025, बुधवार – नववर्ष दिवस (पूरे देश में)
  • 2 जनवरी 2025, गुरुवार – नववर्ष अवकाश (मिजोरम)
  • 6 जनवरी 2025, सोमवार – गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरियाणा और पंजाब)
  • 11 जनवरी 2025, शनिवार – मिशनरी दिवस (मिजोरम)
  • 12 जनवरी 2025, रविवार – गान-नगाई (मणिपुर)
  • 12 जनवरी 2025, रविवार – स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल)
  • 14 जनवरी 2025, मंगलवार – मकर संक्रांति (कई राज्यों में)
  • 14 जनवरी 2025, मंगलवार – पोंगल (कई राज्यों में)
  • 15 जनवरी 2025, बुधवार – माघ बिहू (असम)
  • 15 जनवरी 2025, बुधवार – तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु)
  • 16 जनवरी 2025, गुरुवार – कनुमा पंडुगु (अरुणाचल प्रदेश)
  • 23 जनवरी 2025, गुरुवार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (कई राज्यों में)
    • 26 जनवरी 2025, रविवार – गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
    • 30 जनवरी 2025, गुरुवार – सोनम लोसर (सिक्किम)
    इस लिस्ट में जिन तारीखों का जिक्र किया गया है उस उस दिन बैंक बंद रहेंगे। कई छुट्टियों को राज्यों के आधार पर तय किया गया है। वहीं कई दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

Spread the love
और पढ़े  मानसून का जोर- कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर, कैसा रहेगा मौसम, कहां बाढ़ का खतरा?
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love