Killed- मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी माओवादी,एक साथी को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

 

झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मौहादंड पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत दौना के जंगल में रविवार रात सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया, ‘सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी मनीष यादव मारा गया। एक अन्य माओवादी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा सहित दो माओवादियों के मारे जाने के महज दो दिन बाद चलाया गया था। पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

 

 

 

 

 


Spread the love
और पढ़े  एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..
  • Related Posts

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love