जेवर की सफाई के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के 4 अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्यों को किया गिरफ्तार।

जेवर की सफाई के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के 4 अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्यों को किया गिरफ्तार।

अयोध्या जनपद की रौनाही थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से जेवर की सफाई के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के चार अंतर्राज्यीय गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया है।ये पकड़े गए चारों आरोपी बिहार के बेगूसराय के निवासी हैं। वहीं इनके पास से पुलिस ने दो बाइक, जेवरात और 3200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस खुलासे की जानकारी देते हुए सीओ सदर डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि पांच जनवरी को दोपहर बाद रौनाही के सारंगापुर गांव निवासी जय प्रकाश सिंह की पत्नी और पुत्री के जेवरात साफ करने का झांसा देकर बाइक सवार दो लोग जेवरात लेकर भाग गए थे।वहीं इस प्रकरण में केस अगले दिन दर्ज कराया गया था।<strong>जेवर की सफाई के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के 4 अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्यों को किया गिरफ्तार।</strong> वहीं सर्विलांस सेल की मदद से थाना पुलिस ने बरसेंडी तिराहे से दो बाइक सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है।बता दे कि आरोपियों ने पत्रकार जय प्रकाश सिंह के परिवार तथा 9 दिसंबर को कैंट थाना क्षेत्र के गद्दौपुर निवासी एडवोकेट राजेश्वर प्रसाद शुक्ल की पत्नी राजपति देवी से टप्पेबाजी की बात स्वीकार की है। इनके पास से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ा कान की बाली, एक मंगलसूत्र, 3200 रुपये नकद तथा कटर, आभूषण गलाने का उपकरण, ब्रश, केमिकल पाउडर बरामद हुआ है।बरामद सभी जेवरात जयप्रकाश की पत्नी के हैं।

और पढ़े  जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे CM योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करेंगे गोपूजन, 1051 करोड़ की देंगे सौगात
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…