लालकुआं- मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब के 38 पाउच के साथ तस्कर गिरफ्तार।

लालकुआं- मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब के 38 पाउच
के साथ तस्कर गिरफ्तार।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 38 पाउच कच्ची शराब के साथ किया है पकड़े गए आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की जा रही है।
बताते चलें कि बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के गोलागेट के पास पुलिस ने कच्ची शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 पाउच के साथ शिवपुरी बिन्दुखत्ता निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
इधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा उन्मूल अभियान के दौरान बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के गौलागेट पर चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उक्त क्षेत्र में कच्ची शराब बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की इस दौरान संजय आर्य पुत्र स्व.पुष्कार राम निवासी शिवपुरी नंबर 6 इमली घाट बिन्दुखत्ता कच्ची शराब बेचता मिला जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। चैकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 38 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट, राजेश कुमार मौजूद रहे।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…