हिमाचल: प्रदेश में भर्ती किए जाएंगे 331 ग्रामीण डाक सेवक, अधिसूचना जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

 

डाक विभाग हिमाचल प्रदेश में 331 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसे लेकर डाक निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 331 पदों में से 137 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 62 पद ओबीसी, 83 अनुसूचित जाति, 12 अनुसूचित जनजाति और 37 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित किए गए हैं। डाक विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा है।

 

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 6 से 8 मार्च 2026 तक का अवसर दिया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि के बाद न तो कोई आवेदन स्वीकार किया जाएगा और न ही संशोधन की अनुमति मिलेगी। भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति की जाएगी।

 

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी दिया जाएगा।

और पढ़े  हिमाचल: हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ की ग्रांट का दावा फर्जी, FIR दर्ज, विभाग ने बैठाई जांच
  • Related Posts

    हिमाचल: रामपुर विधायक नंद लाल का निधन, आईटीबीपी, कमांडो के बाद SPG से जुड़े, 2007 में पहली बार गए थे विधानसभा

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से विधायक नंद लाल का मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद…

    हिमाचल प्रदेश: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की माैत, 1 घायल

    हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई है। शिमला जिले के नावर क्षेत्र के दरोटी संपर्क सड़क पर हुए…