30 April Today Horoscope : मिथुन और मेष राशिवालों को होगा धन लाभ,पढ़ें अपना आज शनिवार का राशिफल।।

Spread the love

जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। 

मेष-अपने और अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बच्‍चों पर खास ध्‍यान रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। धन का आवक बना रहेगा। व्‍यवसायिक स्‍तर पर आप ठीक चलते रहेंगे। काली वस्‍तु का दान करते रहें।

वृषभ-साझेदारी में कोई बड़ी समस्‍या हो सकती है। सरकारी गाज गिर सकती है। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक रहेगा लेकिन सिरदर्द और नेत्र पीड़ा कोई बड़ी परेशानी ला सकती है। मध्‍यम समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मिथुन-अकस्‍मात कोई आर्थिक लाभ संभव है लेकिन उस लाभ के रास्‍ते को जरूर संयमित होकर देख लें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। थोड़ी कमजोरी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक चलेंगे लेकिन खास ध्‍यान रखने वाला ये समय है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्‍तु का दान करते रहें और बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-कोर्ट-कचहरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक सम्‍पत्ति में विवाद हो सकता है। राजनैतिक हानि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें और काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में भी उंगली उठ सकती है। बहुत बचकर पार करें। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहुत बचकर पार करने की जरूरत है। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन डिस्‍टर्ब होंगे। ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

धनु-क्रोध में आकर या भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 16 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगा इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मकर-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में कुछ नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब सही रहेगी। कलह से बचें। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बन सकती है लेकिन नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यापार में जो लोग साथ दे रहे हैं, उनका चारित्रिक विश्‍लेषण कर लें अन्‍यथा आगे चलकर दिक्‍कत आ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-वाणी से किसी खराब भाषा का प्रयोग न हो। पूंजी निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 19 March 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक…


    Spread the love

    Today Horoscope 18 March 2026 आज इन राशियों को होगा मुनाफा और नौकरी के बनेंगे योग,पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कामकाज के लिहाज से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहेगा और कुछ विरोधी आपके कार्यों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *