क्राइम: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ग्रेटर नोएडा, मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

Spread the love

 

 

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार तड़के एनआरआई कट परी चौक के पास चेकिंग के दौरान लुटेरों से मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी राह चलते लोगों से बंदूक की नोक पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि शनिवार तड़के एनआरआई कट के पास चेकिंग के दौरान एक ईको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसमें सवार बदमाश तेजी से वाहन चलाकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया तो घिरते देख तीनों बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आकाश निवासी गांव भदेदू थाना राजपुर जिला चित्रकूट के रूप में हुई है। वह वर्तमान में फेज-2 कोतवाली क्षेत्र के भंगेल में किराये पर रह रहा था।

घायल आकाश के दो अन्य साथियों कृष्ण निवासी बुलंदशहर व राम मौर्या निवासी कासगंज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों भी भंगेल क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त ईको गाड़ी, दो लूटे गए मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड, आईडी, दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जो रात में सवारी बनाकर लोगों से लूटपाट करते थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

आकाश के खिलाफ छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जबकि कृष्ण व राम मौर्या के खिलाफ भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश की स्थिति स्थिर है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- साध्वी चंदनामती का 38वां दीक्षा दिवस बना ‘प्रेरणा दिवस’, त्याग और संयम की साधना को किया नमन
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love