कालसी-चकराता मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर

 

 

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले जा रहे हैं।

थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की जान गई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 4 जगह बनेंगे मेगा बैटरी बैंक, नियामक आयोग की मंजूरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…