दर्दनाक हादसा: कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, एक गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

नूंह जिले के मांडी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ हैं। जिसमें कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब 19 वर्षीय मोनिस, मुरादाबाद निवासी, सफाई के लिए एक पानी के कुएं में उतरा। कुंएं में जहरीली गैस, संभवतः मीथेन, होने के कारण वह बेहोश होकर गिर गया। मोनिस को बचाने के लिए रशीद (40) पुत्र मतीन, समीर (20) पुत्र लियाकत और शौकीन पुत्र इकबाल, सभी मांडी खेड़ा निवासी, कुंएं में उतरे। गैस की चपेट में आने से मोनिस, रशीद, और समीर की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। शौकीन को स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से निकालकर मांडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस के स्रोत की जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतकों में एक युवा कांग्रेस नेता के पिता भी बताए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता और मुआवजे का आश्वासन दिया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुओं और बंद स्थानों में सफाई से पहले गैस की जांच और उचित सुरक्षा उपायों का पालन जरूरी है।

और पढ़े  ब्रेकिंग- 75% अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन के साथ दो साल का विस्तार मिलेगा, फिर सेना में नियमित भर्ती होगी

 

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…