नैनीताल में 3 घंटे तक चला तांडव: पथराव…तोड़फोड़ और लाठीचार्ज, मासूम से दरिंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, बवाल की पूरी कहानी

Spread the love

सामान्य तौर पर शांत रहने वाले नैनीताल शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर तांडव होता रहा। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

सांप्रदायिक तनाव की स्थिति, भारी पुलिस फोर्स तैनात
शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली। लोग आरोपी को कोतवाली के लॉकअप से बाहर निकालने पर आमादा थे। उन्होंने कोतवाली के बाहर ही धरना दे दिया।
Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
इस बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल के दरवाजे पर पथराव भी किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। बवाल के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशे
उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।

और पढ़े  चमोली- आवारा कुत्तों का आतंक; नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक रहेगी छुट्टी
Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

पांच सौ मीटर तक फैलाते रहे अराजकता
उग्र भीड़ ने एक किमी में अराजकता फैलाई। कोतवाली और गाड़ी पड़ाव तक कई बार उग्र लोग आते-जाते रहे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस एक जगह से भीड़ को हटाती तो लोग दूसरी ओर एकत्र हो जा रहे थे।

Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

दहशत में आ गए लोग
गाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ वहां से भागी।

Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

कार में किया दुष्कर्म, किशोरी को सड़क पर उतारा और भाग गया 
कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हवस का शिकार हुई बालिका की मां रिश्तेदारी में कहीं बाहर गई थी। पति और बच्चे यहीं थे। ऐसे में अपने घर का कामकाज कराने के लिए तीन दिन पहले उस्मान ने महिला की बेटी को अपने यहां बुला लिया था। उसने बालिका को 200 रुपये भी दिए।

Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

अगले दिन वह उसे अपनी कार में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने बालिका को शहर की एक प्रमुख रोड पर उतार दिया और चला गया। बालिका के घरवालों को जब जानकारी हुई तो बुधवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

आज नैनीताल बंद का एलान 
कोतवाली के सामने धरना दे रहे कई संगठनों ने एलान किया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।

Nainital uproar After old contractor was Harassment of minor girl uttarakhand shopkeepers were beaten up

बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है। आसपास के थानों से पुलिस बुला ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम 
और पढ़े  मसूरी- भूस्खलन से NH-707-A पर सड़क धंसी, बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त, मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…

    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…

    Spread the love