3 लोकसभा और 29 विधानसभा उपचुनावों के लिए गिनती शुरू..

देश में 30 अक्तूबर को तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। तीन लोकसभा सीटों में दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट है। वहीं विधानसभा कि बात करें तो असम की पांच, बंगाल की चार, मध्यप्रदेश, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के नतीजे आने वाले हैं।
बिहार उपचुनाव की मतगणना को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भारी मतों से जीतेंगे। प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम यहां हैं, इसीलिए हम दरभंगा आए हैं। हमारी नजर हर किसी पर है। जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे। यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उनपर भी हमारी नजर है।

और पढ़े  संजय गुप्ता: नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' फेम निर्देशक, बाथरूम में मिला शव
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…