26 JANUARY 2023:- क्या आप भी इस बार देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे की परेड.तो घर बैठे करें ऑनलाइन टिकट बुक

Spread the love

26 JANUARY 2023:- क्या आप भी इस बार देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे की परेड.तो घर बैठे करें ऑनलाइन टिकट बुक

गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 26 जनवरी, 1950 के दिन भारत ने संविधान को अपनाया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर विभिन्न राज्यों की खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है।

इसके अलावा कई शानदार परेड इस दिन कर्तव्य पथ पर निकाले जाते हैं। लोकतंत्र के इस खूबसूरत पर्व का आनंद लेने के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में वो काफी पहले ही परेड देखने के लिए अपनी बुकिंग करा लेते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो जानकारी के अभाव में टिकट की बुकिंग नहीं करा पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस का लुत्फ उठाने के लिए टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। आइए जानते हैं –

गणतंत्र दिवस 2023 की परेड को लेकर भारत सरकार ने एक खास पोर्टल https://www.aamantran.mod.gov.in/login को लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर विजिट करके आप आसानी से परेड देखने के लिए अपनी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

इस तरह करे टिकट बुक https://www.aamantran.mod.gov.in/login विजिट करना है।

अब अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करते समय आपको अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, पता आदि जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करना है।

लॉगिन करने के बाद आपको टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

यहां आपको रिपब्लिक डे, रिहर्सल-बीटिंग द रिट्रीट, बीटिंग द रिट्रीट – एफडीआर, बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी) आदि इवेंट दिखेंगे, जिनकी टिकट की बुकिंग हो रही है।

यहां आपको गणतंत्र दिवस टिकट रेंज को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करनी है।

डिटेल्स दर्ज करने के बाद अपनी एक फोटो को अपलोड करें। इन सभी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपको पेमेंट करना है।

पेमेंट करते ही आपकी टिकट बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। इसके बाद आप अपने टिकट को डाउनलोड करके रख लें।


Spread the love

Related Posts

नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

Spread the love

Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


Spread the love

मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

Spread the love

Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *