ब्रजमंडल यात्रा- यात्रा मार्ग पर 2200 पुलिस जवान, पैरा फोर्स तैनात, नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी नजरबंद

Spread the love

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा सोमवार को उल्लास और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच निकलेगी। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जबकि हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के दौरान एक बार फिर मेवात की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल देखने को मिलेगी।

यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग पर करीब 2,200 पुलिस जवान, पैरा फोर्स के जवान तथा दर्जनों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार समन्वय के साथ कार्य करेंगे। नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को ब्रजमंडल यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने नजर बंद किया। बीती रात 11 बजे से ही पुलिस बिट्टू बजरंगी के घर पर है।
प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रा समाप्त होने तक अपने ड्यूटी स्थलों पर मौजूद रहकर निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। जिला प्रशासन का कहना है कि उसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, नूंह में विशेष हेल्पलाइन स्थापित की है। हेल्पलाइन 3 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित रहेगी। किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या सहायता के लिए श्रद्धालु 01267-274610 पर संपर्क कर सकेंगे।

और पढ़े  हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

बॉटल व अन्य खुले तरीके से नहीं मिलेंगे पेट्रोल-डीजल
यात्रा के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत खुले रूप में पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टावरों तथा अन्य आवश्यक जनोपयोगी सेवाओं में लगे जनरेटरों के लिए डीजल आपूर्ति को इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की है।

मुस्लिम करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर जिले में स्वागत एवं सेवा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं के स्वागत, सहयोग और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगे। खास बात यह है कि स्वागत में मुस्लिम समाज के कई प्रमुख लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

यहां रहेगी व्यवस्था
रोजका मेव (बाई का डंडा), रेवासन टोल, हिरमथला, घासेड़ा, फिरोजपुर नमक, किरा गौशाला रूट नं, छपेड़ा रूट नं. 2, लघु सचिवालय टी-पॉइंट, लघु सचिवालय लाल बत्ती चौक, कैन पैक कंपनी (जयसिंहपुर-उजीना रूट नं. 3), गांधी पार्क नूंह, नहर कॉलोनी तावडू रोड, जोगीपुर मोड़, शहीद पार्क, मेडिकल रोड पेट्रोल पंप, मरोड़ा और मालब (सनातन धर्म मंदिर) पर यात्रा के दौरान पेयजल, सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप…


    Spread the love

    आज कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात,शाम 4 बजे होगी खास मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के…


    Spread the love