20वीं किस्त जारी: किसानों के लिए खुशखबरी! PM मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहद खुशी भरा रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो 20वीं किस्त जारी होनी थी उसे भारत सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की है।

उन्होंने डीबीटी के माध्यम से लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खाते में योजना की 20वीं किस्त हस्तांतरित की। इसके लिए वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से ये किस्त जारी की गई है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप अगर पात्र हैं तो आपके बैंक खाते में भी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आ गई होगी।

 

ऐसे कर सकते हैं चेक, आपके बैंक अकाउंट में आई है 20वीं किस्त या नहीं:-

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपके खाते में 20वीं किस्त आ गई होगी या आने वाली होगी। ऐसे में आपको सरकार की तरफ से मैसेज भेजा जाता है कि आपके बैंक खाते में किस्त भेज दी गई है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल गया है।

 

नंबर 2
  • आपको अगर किसी कारण सरकार की तरफ से 20वीं किस्त जारी होने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो आपको चिंता नहीं करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक की तरफ से भी आपको किस्त जारी होने का मैसेज भेजा जाता है जिससे आप जान सकते हैं आपको किस्त का लाभ मिला है।
और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

 

नंबर 3
  • किसी वजह से आपको मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जा सकते हैं और यहां पर डेबिट कार्ड की मदद से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
नंबर 4
  • आपके पास अगर डेबिट कार्ड नहीं है तो आप अपने बैंक जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।
  • Related Posts

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…

    अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

          पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस…