2026 उत्तराखंड बोर्ड- 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। ताजा बोर्ड 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करेगा। राज्यभर के लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे।

 

2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

  • कक्षा 10 की परीक्षाएं: 23 फरवरी से 20 मार्च 2026
  • कक्षा 12 की परीक्षाएं: 21 फरवरी से 20 मार्च 2026

परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्र रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।

 

पिछले 5 वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

 

पिछले वर्षों के रिजल्ट डेट को देखें तो बोर्ड हर साल थोड़ा पहले परिणाम जारी कर रहा है:

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 19 अप्रैल
2024 30 अप्रैल
2023 25 मई
2022 6 जून
2021 31 जुलाई
पिछले साल रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। कक्षा 10 में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12 में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 

और पढ़े  देहरादून: स्पेशल ट्रेन भी नहीं संभाल पाई यात्रियों की भीड़, कोई फर्श पर बैठा तो किसी ने खड़े होकर किया सफर

 

मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…

    चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

    चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख…