2025 महाकुंभ- रुद्राक्ष फल मात्र 20 रुपये में,एक मुखी मिले तो किस्मत आपकी, ये वाला सबसे अधिक महंगा और प्रभावशाली

इए भैया, मात्र बीस रुपये में रुद्राक्ष फल लीजिए। एक मुखी मिले तो किस्मत आपकी। श्रद्धालु ऐसा सुनते ही रुद्राक्ष की दुकान में एक मुखी की चाहत में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक मुखी रुद्राक्ष की चाहत में लाखों रुद्राक्ष बिक गए।

 

मान्यता है कि जो लोग रुद्राक्ष धारण करते हैं उनपर शिव जी की विशेष कृपा रहती है। वे बुरे समय, नकारात्मक विचारों से बचे रहते हैं। रुद्राक्ष कई प्रकार के होते है, एक मुखी, दो मुखी इस तरह कुल मिलाकर चौदह मुखी तक होते हैं।

सभी रुद्राक्षों की अलग-अलग मान्यता और धारण करने के अगल-अलग प्रभाव हैं। इन सब में एक मुखी रुद्राक्ष सबसे प्रभावी होता और सबसे कीमती भी होता है। इसलिए लोग जब बीस रुपये में रुद्राक्ष की बात सुनते हैं तो एक मुखी की चाहत में वह कई फल खरीद रहे हैं।

अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अधिकतर फलों में से चार और पांच मुखी रुद्राक्ष निकल रहा है। दुकानदारों के लाखों फल बिक गए। नरैनी से आए दुकानदार नरेंद्र बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन उन्होंने लगभग तीन सौ से ज्यादा रुद्राक्ष फल बेचा था।

कहां से लाते हैं रुद्राक्ष फल 
संगम नोज के पास रुद्राक्ष फल विक्रेता नरेंद्र ने बताया कि वह इन फलों को नेपाल से खरीद कर लाते हैं। इसी में से एक मुखी में से चौदह मुखी तक के रुद्राक्ष मिलते हैं। सबसे महंगा एक मुखी होता है जो बहुत कम मिलता है। एक मुखी रुद्राक्ष की कीमत 2100 से लेकर जिससे जो जितना ले सकता है ले लेता है।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
कजरी के साथ संस्कार भारती की सांस्कृतिक श्रृंखला शुरू
महाकुंभ में संस्कार भारती के सांस्कृतिक आयोजनों को शुरुआत शनिवार को हुई। बजरंगदास मार्ग स्थित सेक्टर-10 में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के कजरी गीतों से हुआ। आठ फरवरी तक सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। शनिवार को केंद्रीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले, प्रो. जयंत खोता, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी एवं सुशील कुमार राय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इंदु शर्मा व टीम ने संस्कार भारती के ध्येय गीत की प्रस्तुति दी। संचालन योगेंद्र मिश्रा ने किया।
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…