2025 महाकुंभ: डीजीपी और मुख्य सचिव पहुचे घटनास्थल, तीन पीसीएस अफसरों की भी हुई तैनाती

डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर हुई भगदड़ का निरीक्षण करने प्रयागराज पहुंचे। वे वसंत पंचमी के अवसर पर 3 फरवरी को होने वाले तीसरे अमृत स्नान से पहले सुरक्षा व्यवस्था की भी निगरानी करेंगे।

डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव संगम घाट पहुंचे

उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने महाकुंभ जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

 

आयोग की पहली बैठक हुई

आज आयोग की पहली बैठक हुई। आयोग के सदस्य कल प्रयागराज जाएंगे। आयोग कल से जांच शुरू कर देगा। अभी मौके पर काफी सुबूत मौजूद हैं, इसलिए तत्काल जाने का फैसला लिया गया है।

 

तीन अफसरों की भी महाकुंभ में हुई तैनाती

महाकुंभ में अब अनुभवी ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई। आईएएस आशीष गोयल और भानुचंद्र गोस्वामी को तत्काल प्रयागराज पहुंचने को कहा गया है। 2019 अर्ध कुंभ गोयल और गोस्वामी की जोड़ी ने विजय किरण के साथ मिलकर करवाया था। भानु तब डीएम और प्राधिकरण के वीसी थे। आशीष गोयल तब के इलाहाबाद के कमिश्नर और अर्धकुंभ मेले के प्रभारी थे। पांच और विशेष सचिव रैंक के अधिकारियों को कुंभ भेजा गया है जिनका अनुभव रहा है।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…