2023 World Boxing Championship:- महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकहत जरीन ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण पदक,दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं

2023 World Boxing Championship:- महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकहत जरीन ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण पदक,दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश को तीसरा स्वर्ण पदक मिल चुका है। निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। शनिवार के दिन नीतू घणघस ने 45-48 किग्रा भारवर्ग और स्वीटी बूरा ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब लवलीना बोरगोहेन भी अपना फाइनल मुकाबला जीतकर देश को एक और स्वर्ण पदक दिला सकती हैं।

निकहत जरीन ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में मात दी। निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया है। फाइनल मैच में निकहत ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले राउंड में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गई थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली।

और पढ़े  नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?
  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…