2023-24 Uttarakhand Budget :77407.08 करोड़ का बजट हुआ पारित,अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ सत्र।

Spread the love

2023-24 Uttarakhand Budget :77407.08 करोड़ का बजट हुआ पारित,अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ सत्र।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बाद धामी सरकार ने देर रात विभागवार 30 अनुदान मांगों की राशि को बिना किसी चर्चा के आननफानन स्वीकृत कर दिया। इसके बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2023 को प्रस्तुत किया और इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 77407.08 करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। रात 10 बजे सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।इससे पूर्व बजट पर चर्चा में शामिल होते हुए विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया और बजटीय प्रावधानों को राज्य के विकास के लिए नाकाफी बताया। उनका कहना था कि सरकार पर हजारों करोड़ के कर्ज का बोझ है। मुख्यमंत्री ने उद्बोधन के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी बात रखी, लेकिन सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने एतराज किया। उनका कहना था कि विपक्षी सदस्यों ने अपनी बात विस्तार से रख दी है। नेता सदन के बोलने के बाद नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलना चाहिए।

इससे विपक्ष भड़क गया और सभी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए। इस दौरान वित्त मंत्री ने कर्ज को लेकर सरकार का पक्ष रखा और कहा कि सरकार पर 77 हजार से अधिक का कर्ज है और यह कर्ज जीएसडीपी के तीन प्रतिशत की सीमा के अंदर है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- PM 14 अप्रैल को आ सकते हैं उत्तराखंड, कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *