एनटीपीसी टांडा ने अयोध्या में आयोजित किया उपभोक्ता सम्मेलन – 2022

एनटीपीसी टांडा द्वारा अयोध्या के एक स्थानीय होटल में उपभोक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य एनटीपीसी टांडा में राख द्वारा निर्मित नए एनटीपीसी टांडा ने अयोध्या में आयोजित किया उपभोक्ता सम्मेलन – 2022 की जानकारी देना है। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त विशाल सिंह व साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट किशन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि एनटीपीसी टांडा के द्वारा निर्माण किए जा रहे प्रोडक्ट बहुत ही अच्छे हैं इनकी गुणवत्ता और क्वालिटी भी लोगों से बहुत अलग है। विशाल सिंह ने अपने कहा कि सम्यक एवं सतत विकास में एनटीपीसी टांडा अपनी मुख्य भूमिका निभा रहा है। टांडा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख बी0सी0 पेलई ने बताया कि हमारा उद्देश्य राख का अधिकतम सदुपयोग करना है।इसके साथ साथ इस कार्यक्रम में टांडा के परियोजना प्रमुख बी0सी0 पलेई, महाप्रबंधक के गंगोपाध्याय, महाप्रबंधक डा0 उदयन तिवारी, महाप्रबन्धक अतुल गुप्ता, पी एल नरसिम्हा, महाप्रबंधक एस एन पाणिग्राही, अपर महाप्रबन्धक पी०एम० त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक एस के श्रोत्री एवं कारपोरेट सेंटर एस मैनेजमेंट ग्रुप से भास्कर आनंद उपस्थित रहे।आयोजन में एनटीपीसी टांडा द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक्स, नैनो कंक्रीट, इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं अन्य उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। यहाँ बनने वाले उत्पाद न केवल सम्यक विकास में अपनी भूमिका निभाते हैं अपितु निरंतर और सतत विकास में विस्वसनीय सहयोग प्रदान करते हैं। एनटीपीसी टांडा बिजली उत्पादन के साथ-साथ विकास के अन्य आयामों में भी अपना सहयोग प्रदान करता है। इस अवसर पर सम्मेलन में आये लोगों के साथ वार्तालाप कर जिज्ञासा समाधान करने का भी प्रयास किया गया।

और पढ़े  काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था, महावत का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज
  • Related Posts

    आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के बाद आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति…

    सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..

    गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत…