दिल्ली- जहरीला कुट्टू: नवरात्रि के पहले दिन ही आटा खाने से 200 लोग बीमार, अस्पताल में हुए भर्ती

 

त्तर पश्चिम जिला के विभिन्न इलाके में कुट्टू का आटा खाने के बाद सैकड़ों लोग बीमार हो गए। सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लाया गया। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के 6.10 बजे जहांगीरपुरी थाना पुलिस को बड़ी संख्या में लोगों के कुट्टू का आटा खाने के बाद बेचैनी की शिकायत किए जाने की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां पूछताछ करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशेष यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से लगभग 150-200 लोग उल्टी की शिकायत लेकर आपातकालीन वार्ड में आए थे।
उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर पाई गई। किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। किसी भी मामले की गंभीरता की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय दुकानदारों, विक्रेताओं और निवासियों को बीट स्टाफ और जन संबोधन प्रणालियों के माध्यम से जागरूक कर रही है। मामले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
और पढ़े  मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी: युवाओं-महिलाओं को मिलेगी जगह, 70+ उम्र के मंत्रियों पर क्या होगा फैसला?
  • Related Posts

    इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं IAS: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला

    आईएएस की नौकरी छोड़ने वाले चाहे तो फिर सेवा में लौट सकते हैं। अगर समय रहते उनका मन बदल जाए तो आईएएस सेवा में लौटने का विकल्प खुला रहता है।…

    दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: महिला आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, दिए ये निर्देश

    राजधानी दिल्ली में चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शिकायत को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने बेहद गंभीरता से…