नैनीताल- आमने-सामने की टक्कर में 2 बाइकों में लगी आग,जिंदा जले 2 लोग

 

नैनीताल जिले के कालाढूंगी में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार दंपति और वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन सवार दो अन्य व्यक्ति झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर वन निगम कार्यालय के पास केटीएम और स्प्लेंडर बाइक में भीषण टक्कर हो गई। देखते ही देखते दोनों बाइकें आग का गोला बन गईं। इससे सड़क पर अफरा-तफरी बच गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही इस भयावह दुर्घटना में केटीएम बाइक पर सवार सुमित धानिक (21) पुत्र महेश चंद निवासी बसुड़ा बागेश्वर पोस्ट ऑफिस स्नोति और सूरज पांडे (21) पुत्र भुवन चंद पांडे ग्राम पचार बागेश्वर के निवासी की मौके पर ही जलकर मृत्यु हो गई। स्प्लेंडर बाइक पर सवार नूर मोहम्मद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी गोजाजाली हल्द्वानी और उनकी पत्नी शाहिदा (36) गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, एक मोपेड से गुजर रहे जगदीश सैनी पुत्र राम सिंह सैनी और राजन सिंह बोरा पुत्र गुलाब सिंह, दोनों निवासी गुलजारपुर थाना कालाढूंगी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना कालाढूंगी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल कालाढूंगी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित कुमार पांडे, थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही। साथ ही, फॉरेंसिक यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं

 

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…